• Breaking News

    जौनपुर, सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, बालक घायल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News  

    सुजानगंज/ निगोह। सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर के पास रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बरसठी क्षेत्र के मियाचक के पास बोलेरो की चपेट में आने से बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    सुजानगंज कोल्हुआ गांव निवासी प्रदीप कुमार उमरवैश्य (24) कोल्हुआ बाजार में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। रविवार को सुबह वह माल लाने के लिए बाइक से मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। उमरपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। 

    स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृ त घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदीप अपने परिव ार का अकेला कमासुत सदस्य था।

    बरसठी क्षेत्र के लखराव गांव निवासी महेंद्र गौतम अपने पुत्र लकी गौतम (7) के साथ मियांचक बाजार के पास एक प्रार्थना सभा में शामिल होने गए थे। जहां तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर लकी घायल हो गया। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा ने बताया कि चालक समेत बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।

    AD

    AD





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad