जौनपुर, समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ श्याम बहादुर पाल एवं जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह की उपस्थिति में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य द्वारा किया गया। साथ ही सभी नवचयनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया जहां उपस्थित सपाजनों ने सभी का स्वागत किया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य, महासचिव आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप पाल, गौरव सिंह, धीरज दुबे, जय प्रकाश यादव, पंकज यादव, राहुल चौरसिया, जिला सचिव विवेक यादव, प्रमोद यादव, चंद्र प्रकाश मौर्य, सूरज विश्वकर्मा, उमेश प्रसाद यादव, धर्मेंद्र सोनकर, विनय विक्रम यादव एडवोकेट, अभिषेक यादव, रेहान हसन, संगीता जयसवाल, अली मेंहदी, अजय गौतम हैं।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप मौर्य, इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, विशाल यादव, प्रशांत सिंह, मोहित यादव, महेंद्र, बसंत लाल चौधरी, शुभम मौर्य, मनीष चौहान, रविशंकर प्रजापति, शिवम यादव, संतोष मौर्य, अभिषेक दुबे, विपिन यादव, नितेश मौर्य हैं।
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष केराकत विनोद यादव, सदर रमेश मौर्य, मल्हनी सुनील यादव, मुंगराबादशाहपुर आशीष मौर्य, जफराबाद विनय चौहान मनोनीत किये गये। साथ ही ब्लाक अध्यक्ष करंजाकला धर्मेंद्र यादव, सिकरारा संतोष यादव, रामनगर संदीप गुप्ता, जलालपुर आनंद पटेल, बदलापुर दीपक मौर्य, सिरकोनी शिवम यादव, सुजानगंज धीरज सरोज, मुंगराबादशाहपुर संदीप यादव घोषित किये गये।
इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि आज देश में किसान आंदोलन चल रहा है लेकिन केंद्र की गूंगी, बहरी, आतताई सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने सभी नये पदाधिकारियों को 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रेरित किया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत यादव ने कहा कि देश में किसानों द्वारा सबसे बड़ा आंदोलन किया गया जिसमें लगभग 1 करोड़ किसान और 96000 ट्रैक्टर लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
समर्थन मूल्य को लेकर 22 दिन से लगातार इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री के पास किसानों के आंसू पोंछने के लिए समय नहीं है परंतु पूंजीपति मुकेश अंबानी के घर पोते के पैदा होने की खुशी में घर पर जाकर बधाई दे रहे हैं जो किसानों के साथ एक भद्दा मजाक है। इस पर एक कहावत याद आती है टके सेर भाजी टके सेर खाजा अंधेरी नगरी चौपट राजा। इसी कड़ी में अन्य तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त कया।
इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. सरफराज खान, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष समर बहादुर यादव, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य किया।
AD

AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।