जौनपुर, भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कानून नहीं, बल्कि फांसी का फंदा बनाया हैः राहुल त्रिपाठी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे किसान घेरा के कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के किसान कानून को हानिकारक बताया।
साथ ही जगह-जगह आयोजित चौपालों को सम्बोधित करते हुएराहुल त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसानों का कानून नहीं, बल्कि किसान को फांसी के फन्दे का कानून लाई है। जब से देश भाजपा सरकार बनी है, देश के किसानों के लिए आफत आ गयी है।
त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसान जानवरों को लेकर खेतों की रक्षा करने में परेशान था कि भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज देश के किसानों को आत्महत्या करना पड़ रहा है जो बहुत दुखद है।
जहां किसानों के साथ इतना बड़ा धोखा भाजपा सरकार ने किया है, वहीं भाजपा सरकार अडानी व अम्बानी के उद्योगों के विकास के लिए यह किसान कानून लायी है। इस कानून से किसानों को उनके ही खेत में मजदूर बनाने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
आज महीनों से किसान इस कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है। बहुत किसानों ने अपनी जान भी गवा दी लेकिन भाजपा सरकार के किसी भी नेताओं ने उनकी सुधि नहीं ली और न ही प्रधानमंत्री जी का एक बयान ही आया। आंन्दोलीत किसानों के लिए आज भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। अब सब सिर्फ चुनाव का इन्तजार कर रहे हैं। 2022 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए सभी वर्ग के लोग तैयार हैं। किसान अब जान गया है कि
किसानों की हक की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। किसानों का दर्द सिर्फ अखिलेश यादव ही समझ सकते हैं। इस बार किसानों ने ठाना है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
चौपाल में मुख्य रूप सेलक्ष्मीशंकर यादव, इकबाल अहमद, अखिलेश यादव, सुभाष यादव, भोनू मौर्या, संन्दीप बिन्द, आकाश प्रजापति, मोहित यादव, सोनू यादव, जवाहर लाल प्रजापति, रितेश यादव, जेपी बिन्द, विनोद बिन्द सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।