• Breaking News

    जौनपुर। दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत तीन बच्चियां घायल- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। 
    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर गांव में मंगलवार कि शाम ईट की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 3 बच्चियां घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।और इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

     जानकारी के अनुसार सिद्धिकपुर में विनोद कुमार की पक्की दीवार पुरानी  बहुत जर्जर हो चुकी थ उसमें विनोद के द्वारा बालू डंप किया जा रहा था। और बालू की भार दिवाल सह नहीं पाई ।जिसके बाद दीवाल विपरीत दिशा में भरभरा कर गिर गई। और उसके बगल खेल रहे आधा दर्जन बच्चे दब गए ।जिसमें विजय कुमार का 2 वर्षीय पुत्र आर्यस गौतम की मौके पर मौत हो गई ।जबकि आशीष की दो पुत्रियां 15 वर्ष शिवांगी, 5 वर्षोंय हिमाशी गंभीर रूप से घायल हैं। वही राजकुमार की 6 वर्षीय बेटी नेहा घायल है । दीवाल गिरते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग दौड़े किसी तरह और  दवे बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना मे करीब आधा दर्जन अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। और बच्चों को निकालने के बाद वहां लोगों ने मौके पर देखा कि आर्यस गौतम की मौत हो गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल अस्पताल ले जाया गया। घटना से गांव में मातम पसर गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई ।लोग बताते हैं पीडित परिवार बेहद आर्थिक तंगी की हालत मे  चल रहा है ।इस घटना से वह टूट गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad