जौनपुर में बादलों की घेरेबंदी के साथ कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर । गत 3 दिन से उमड़ घुमड़ रहे बादलों ने शुक्रवार की रात से आसमान को पूरी तरह से घेर लिया। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर रात में बूंदाबांदी हुई वहीं कुछ स्थानों पर शनिवार की भोर में बारिश हुई। बादलों की घेरेबंदी और बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार की रात 11:00 बजे जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया वहीं शनिवार की सुबह सात बजे 18 डिग्री रहा।
बादलों के चलते सुबह 8:00 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके थे। कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में 12 से लेकर 16 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं है।
आमतौर पर कभी-कभी बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। नमी 85-95 फीसद, हवा की गति 6-12 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सुबह और रात को धुंध और कोहरा छाए रहेंगे। ठंड बढ़ने की भी संभावन है। आने वाले दिनों में विजिबिलिटी रेंज घटेगी, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।