• Breaking News

    जौनपुर, बाबा साहेब के बनाये संविधान ने दिलाया दलित पिछड़े अल्पसंख्यको को उनका हक :- शैलेंद्र यादव ललई- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - ज़िला समाज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता, विधिवेत्ता, भारत रत्न, बाबा भीमराव अंबेडकर जी के परिवार निर्माण दिवस के अवसर पर गोष्ठी संकल्प दिवस के रूप में आयोजित हुई ।

    गोष्ठी में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि बाबा साहब के बारे में जब कभी पढ़ने को मिलता है तो जब उनके साथ हुए उत्पीड़न को पढ़ता हूं तो बड़ा दुख होता है तो उस व्यक्ति ने कितना दुख सहा होगा कितना आपमान सहा होगा जिसके साथ पक्षपात जाति और धर्म के आधार पर किया गया बाबा भीमराव अंबेडकर ने एक मजबूत संविधान  बनाया इसी संविधान के नाते आज हमारा लोकतंत्र पूरी दुनिया में सबसे मजबूत माना जाता है । 

    वही दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार में बैठे लोग आर एस एस के संविधान को लागू करना चाहते हैं हम दलित पिछड़े अल्पसंख्यक वर्ग के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को मजबूत करने एवं उसकी हिफाजत करने का संकल्प लेते हैं।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने सदैव सामाजिक समानता की बात कही और यही देश के विकास की कुंजी भी है। 

    अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि एक और जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने एक बढ़िया संविधान बनाया जिसमें किसी के अधिकार का हनन नहीं होता है सबको समान अधिकार दिया वहीं पर श्रमिकों महिलाओं एवं किसानों को उनका अधिकार देने की मजबूती से बात कही है हम ऐसे महामानव को सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेते हैं ।

    गोष्ठी को पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद यादव, जिला पंचायत के चेयरमैन राज बहादुर यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सरफराज खान, वरिष्ठ नेता पूनम मौर्या, बरसातू राम एडवोकेट, वरिष्ठ नेता यशवंत यादव,श्याम बहादुर पाल आदि ने संबोधित करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गोष्ठी में सी पी मिश्रा, गजराज यादव, रियाज आलम, आरिफ हबीब, डॉ शिवजीत यादव, श्रवण जायसवाल,निज़ामुद्दीन अंसारी, जिला सचिव शाहनवाज खान शेखू, सभासद अलमास सिद्दीकी, सभासद विशाल मंसूरी, सहित अन्य कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad