जौनपुर, तेज रफ्तार बस की चपेट में आयी बोलेरो, तीन लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल | - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असबरनपुर के पास रविवार को सुबह तेज रफ्तार बस के जोरदार भिड़ंत से बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर तरियारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई शैलेंद्र कुमार जिसकी शादी 5 दिसम्बर 2020 को ग्राम बौरहवां थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी में हुई है, लड़की की विदाई कराकर अपनी—अपनी गाड़ी से लौट रहे थे।
इसी दौरान उसका भाई रविंद्र उर्फ अतुल अपनी बोलेरो गाड़ी यूपी 65 बीबी 4084 को लेकर बड़ागांव से जलालपुर आ रहा था जिसमें उसके अलावा छह अन्य लोग बैठे थे। गाड़ी असबरनपुर के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान जौनपुर की तरफ से एक बस यूपी 65 डीटी 9354 लहराते हुए तेज गति से बोलेरो से टकरा गयी और गाड़ी के दाहिने साइड में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी उछलकर दूसरे लेन में चली गयी।
गाड़ी में बैठे संजय चौबे पुत्र रत्नाकर चौबे निवासी कोतवालपुर थाना जलालपुर, जवाहर सरोज पुत्र संवरु सरोज निवासी डेंगूरपुर थाना जलालपुर और रामलाल सरोज पुत्र माधव सरोज निवासी उदपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। अतुल उर्फ रविन्द्र सरोज, मजीद सलमान, रामजीत सरोज और इंदरीश अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
आरोप हैं कि बस चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।