• Breaking News

    जौनपुर। आईएमए की हड़ताल के विरोध में नीमा ने सरकार का समर्थन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    शाहगंज, जौनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को हड़ताल किये जाने पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने पूरे देश में अपनी क्लीनिक पर आयुष चिकित्सकों द्वारा मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसलिए निःशुल्क सेवा प्रदान किये। साथ ही ऐसा करके नीमा ने सरकार को पूर्ण रूप से समर्थन भी दिया। बता दें कि आईएमए ने सरकार के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल किया था जिस पर नीमा ने सरकार को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दिया था। भारत सरकार द्वारा आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति प्रदान किये जाने का जहां आईएमए विरोध कर रही है, वहीं भारतीय चिकित्सा परिषद इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन भारतीय चिकित्सा परिषद व नीमा भारत सरकार के समर्थन में है।

    आयुषपैथी संसार की प्राचीनतम पैथी में से एक है। हम इसका अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह भारत की गौरवमयी चिकित्सा पद्धति है। इसी क्रम में नीमा शाहगंज के अध्यक्ष डा. डीसी तिवारी ने भारत सरकार को धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए आयुष चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. खुर्शीद, डा. अतुल, डा. मनीष, डा. मुस्तकीम, डा. अतीक अली सहित तमाम चिकित्सक उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव डा. तारिक शेख ने समस्त आयुष चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad