• Breaking News

    Online Class: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्‍टूडेंट्स को मिल सकता है लैपटॉप, जानिये क्‍या है सरकार की योजना

    Online class को हर किसी तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सरकार की ओर से गठित मंत्रियों के समूह ने सरकार को सुझाव दिया है कि सभी छात्रों को इससे जोड़ने के लिए उन्हें लैपटॉप, टैबलेट जैसे उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। खासकर सरकारी और निकायों से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ऐसी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर दी जानी चाहिए। इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षा को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय पर एक एजुकेशन टेक्नोलॉजी फोरम भी गठित करने का सुझाव दिया है। 

    Online class को बढ़ावा देने की संभावनाओं को टटोलने में जुटे मंत्रियों के समूह को वैसे कोरोना काल में ढेर सारी चुनौतियों से रूबरू होना पड़ा है। इसमें सबसे अहम बड़ी संख्या में छात्रों के पास मोबाइल, लैपटॉप या टेलीविजन का न होना था। इसके चलते वह बंद पड़े स्कूलों की ओर से कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई से पूरी तरह से वंचित थे। यही वजह है कि समूह ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटरनेट और मोबाइल या लैपटॉप का होना जरूरी बताया है। मंत्री समूह का मानना है कि छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बेहतर और सही पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना भी चुनौती है। इसे लेकर तथ्यों को पूरी तरह से जांचने की जरूरत पर जोर दिया।

    इसके तहत समूह ने वर्चुअल लैब के सुझाव को अपनाने की सलाह दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में ई-एजुकेशन को मजबूती देने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने फिलहाल इससे जुड़े कई अहम सुझाव दिए हैं। मंत्रियों के इस समूह में प्रधान के अलावा अर्जुन राम मेघवाल, राव इंद्रजीत सिंह और संजय धोत्रे भी शामिल थे।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad