• Breaking News

    जौनपुर, SMS से रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था के निर्देश जारीः CDO - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा एसएमएस के माध्यम से रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। 

    उक्त के क्रम में मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों को रोजगार प्रदान कराने के माध्यम को अधिक सुलभ बनाने हेतु एसएमएस के माध्यम से रोजगार की मांग दर्ज कराने हेतु मनरेगा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जनपद स्तर पर एसएमएस के माध्यम से रोजगार मांग दर्ज कराने हेतु निम्न विशिष्ट नंबरों एवं कार्मिकों को नामित किया गया है। 

    राज्य मनरेगा प्रकोष्ठ हेतु (शिकायत निवारण प्रबंधक मनरेगा प्रकोष्ठ) प्रवीण सिंह मोबाइल नंबर 9454464999, हेल्पलाइन कार्यकारी मनरेगा प्रकोष्ठ राजेश कुमार मोबाइल नंबर 9454465555 एवं जनपद स्तर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मोहम्मद निजामुद्दीन मोबाइल नंबर 9450607885, कंप्यूटर सहायक मनरेगा विशाल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 8423600575 को लगाया गया है। 

    उपरोक्त राज्यस्तरीय एवं जनपदस्तरीय नंबर के साथ मनरेगा हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री 18001805999 पर भी रोजगार की मांग दर्ज कराई जा सकती है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad