• Breaking News

    Uttarpradesh: कन्नौज जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ियां भी जब्त

    कृषि कानून के खिलाफ लखनऊ में दंगल जारी है. किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है. प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे. लेकिन अब उन्हें हिरासत में लिया गया है, अखिलेश का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है. अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद ईको गार्डन भेजा जा रहा है, जहां उन्हें कस्टडी में रखा जाएगा

     

     पैदल रवाना होने के बाद धरने पर बैठे थे

    तमाम विरोध के बावजूद अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसानों के लिए बने कानून से किसान ही खुश नहीं हैं, तो फिर सरकार इन्हें वापस ले. किसानों की आवाज को सरकार सुन नहीं रही है.

     अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां दे रहे हैं, लेकिन हमें अब कन्नौज नहीं जाने दिया जा रहा है. अगर इन्हें जेल में डालना है, तो ये हमें भी जेल में डाल सकते हैं.

    अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा. अखिलेश ने कहा कि सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को बर्बाद करने वाला कानून लाया गया है. 


    नजरबंदी पर सरकार पर निशाना

    अखिलेश यादव ने इसी मसले पर तंज कसते हुए शायरी ट्वीट की और सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘जहां तक जाती नज़र वहां तक लोग तेरे ख़िलाफ़ हैं, ऐ ज़ुल्मी हाकिम तू किस-किस को नज़रबंद करेगा!


     पुलिस ने घर के बाहर की थी बैरिकेडिंग

    आपको बता दें कि अखिलेश यादव को सोमवार को कन्नौज जाना था, जहां उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा बुलाई गई किसान यात्रा की शुरुआत करनी थी. लेकिन सोमवार सुबह ही लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पुलिस ने तैनाती कर दी और बैरिकेडिंग कर दी. 

    इस दौरान यहां किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई. प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. 

     कृषि कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी आक्रामक रुख में है और लगातार विरोध कर रही है. सपा ने भारत बंद का समर्थन भी किया है और उससे पहले प्रदेश के हर जिले में किसान यात्रा निकालने की बात कही. अखिलेश की अगुवाई में निकाली जानी वाली इस किसान यात्रा को समाजवादी पार्टी की 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. 

     ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad