• Breaking News

    एटा: झोपड़ी में आग लगने से 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिपहारा में हृदय विदारक घटना घटित हुई। मंगलवार की रात एक झोपड़ी में आग लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने दोनों के जले हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

    बताया गया है कि थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिपहारा में मंगलवार की रात 1 झोपड़ी में आग लग गई। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शौच आदि के लिए गांव के लोग बाहर गए तब झोंपड़ी में आग लगने की जानकारी हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कालीचरण उर्फ कारिंदा 40 पुत्र लालता प्रसाद और राधे श्याम 35 पुत्र बालक राम गांव के बाहर झोंपड़ी में रहते थे।

    मंगलवार रात किसी समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई और दिनों जिंदा जल गए। दोनों के शव बुरी तरह जल गए। हादसे की खबर ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad