कोरोना के दैनिक मामलों में आया उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 18855 नए मरीज
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,855 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। कल संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,855 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। वहीं, इस दौरान 163 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,94,352 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,746 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,71,686 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा अब तक देश में 29,28,053 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार, 28 जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 19,50,81,079 है। इसमें से 7,42,306 नमूनों का गुरुवार को परीक्षण किया गया था।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।