• Breaking News

    जौनपुर, 39 लाख में बन रहा नगर पंचायत का भवन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    बदलापुर (जौनपुर): नगर पंचायत कार्यालय अपने निजी भवन में जल्द ही स्थानांतरित हो जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मीटिग हाल, ईओ व अध्यक्ष के कार्यालय व दो कमरों वाले इस भवन का निर्माण 39 लाख में कराया जा रहा है। अब तक नगर पंचायत कार्यालय भलुआहीं के ग्राम पंचायत भवन में चल रहा था। 

    जगह कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए सरोखनपुर में जल निगम टंकी के पास 12 मीटर चौड़ा व साढ़े 17 मीटर लंबे भूमि पर दो तल का भवन 39 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें नीचे एक मीटिग हाल, अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष, बाबू कक्ष, स्टोर रूम, शौचालय तो ऊपर दो कमरों का आवास व शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। 

    इस संबंध में अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने बताया कि भवन का निर्माण 39 लाख में कराया जा रहा है। सिर्फ पेंटिग व वायरिग का काम शेष रह गया है। जिसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया गया है। आशा है कि दस जनवरी तक कार्यालय स्थानांतरित होकर अपने निजी भवन में आ जाएगा।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad