जौनपुर। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान पथराव , अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल
Jaunpur Update News
जौनपुर । वी प्रांजल फिल्म क्रियेशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म "मेरा भारत महान "की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग बीच मे रोकनी पड़ी।
हादसे से डरी सहमी अभिनेत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए ,संयोग अच्छा था कि पत्थर सिर में लगा अगर आंख में लगता तो फिर उनका पूरा कैरियर ही बरबाद हो जाता। घायल अभनेत्री ने कहाकि जिस तरह से ये घटना हुई उसके बाद वो दुबारा जौनपुर में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दे की मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी है और वर्तमान समय मे वी प्रांजल प्रोडक्शन के तहत भोजपुरी फ़िल्म मेरा भारत महान में हीरोइन की सहेली का किरदार निभा रही है।
फ़िल्म में सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह बतौर नायक है तो अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है। फ़िल्म प्रोड्यूसर सत्यजीत राय व विपुल राय है जो जौनपुर के रहने वाले है । फ़िल्म की शूटिंग पिछले दो हफ़्तों से जौनपुर में चल रही है। शुक्रवार को फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया और वो घायल हो गई।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।