• Breaking News

    प्‍यार में मिला धोखा, लड़की ने अपने प्रेमी को दी रूह कंपाने वाली सजा, खेला खूनी खेल

    एक लड़की को अपने प्रेमी द्वारा बेवफाई करना ऐसा नागवार गुजरा, उसके लिए ऐसी सजा दी, जिसके बारे में सोचकर रूह कांप जाएगी। यह मामला आंध्र प्रदेश राज्य का है, जहां लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम मौत के घाट उतार दिया। ये निर्मम हत्याकांड सोमवार शाम सात बजे को एक व्यस्त सड़क पर हुआ। यह घटना पश्चिम गोदावरी के कोवूर की है। इस दौरान एक युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे  प्रेमी को तलवार से काट दिया। सूत्रों के अनुसार, उस समय लड़की को तलवार को पकड़े हुई और उसे फोन पर बातें करते हुए देखा गया। वारदात के बाद लड़की घटनास्थल से फरार नहीं हुई बल्कि पुलिस के आते ही उसने आत्मसमर्पण कर दिया। 


    मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक टाटाजी नायडू के रूप में हुई है। वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है, जबकि लड़की 21 साल की पास के पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है। इस बारे में पश्चिम गोदावरी के एसपी के. नारायण नाइक ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों इंटरमीडिएट के दिनों से एक दूसरे से संबंध में थे। हाल के दिनों में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

    खतरनाक बदला लेने करने का फैसला

    वह लड़की से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। साथ ही वह लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने उसे खतरनाक बदला लेने करने का फैसला किया और वारदात को अंजाम दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad