• Breaking News

    ऑनलाइन चल रहा था जिस्म का 'धंधा', हजारों में हुआ था लड़कियों का सौदा

     नई दिल्ली। राचकोण्डा (Rachakonda) की मलकाजगिरी (Malkazgiri) एसओटी पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ऑनलाइन वेश्यालय (Online Brothel)  का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में वेश्यालय के सह-संचालक मोहम्मद अमीर उर्फ अरमान (29), एम.एस. संदीप (37) और मनीष घोयल ( 43 ) को गिरफ्तार किया है। इनके चंगुल से महाराष्ट्र (Maharashtra) व पश्चिम बंगाल (West Bengal) से वेश्यावृत्ति (Prostitution) के लिए लायी गयी दो युवतियों को मुक्त करवाया गया । पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,830 रुपये, 1 मोटरसाइकिल और सेलफोन बरामद किए। इस मामले में वेश्यालय का मुख्य संचालक मुम्बई निवासी राकेश उर्फ केके उर्फ प्रेम फरार है।

    राचकोण्डा पुलिस आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओटी पुलिस ने नकली ग्राहक को भेजकर मलकपेट निवासी व मूलत: वरंगल के रहने वाले राकेश को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके बयान पर उसके दो साथियों जे. नगर सिद्धापुर, बेंगलुरू निवासी संदीप और जोधपुर, राजस्थान निवासी व न्यू बोइनपल्ली के रहने वाले पेशे से मजदूर मनीष को गिरफ्तार किया गया। जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि राकेश अपने तीन साथियों के साथ

    मिलकर ऑनलाइन वेश्यालय संचालित कर रहा था। वह अपने साथियों के जरिए वेश्यावृत्ति के लिए ग्राहकों से ऑनलाइन सम्पर्क कर युवतियाँ उपलब्ध करवा रहा था और फोन पे व गूगल पे के जरिए पैसे ले रहा था।

    नकली ग्राहक बनकर गए पुलिस कॉन्स्टेबल ने राकेश से सम्पर्क किया और दो महिलाओं के लिए 23 हजार रुपये में सौदा किया इसके बाद एडवांस के रूप में 2 हजार रुपये गूगल पे के जरिए ऑनलाइन राकेश के बैंक खाते में स्थानांतरित किए कॉन्स्टेबल के इशारा करते ही रात 11.30 बजे एसओटी पुलिस ने छापा मारकर मोहम्मद अमीर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राकेश फरार हो गया गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नरेडमेट पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad