गर्लफ्रेंड के साथ कार में डोसा खा रहा था जूनियर इंजीनियर पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
पति पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। लेकिन अकसर किसी तीसरे के आ जाने से यह रिश्ता अपनी गरिमा खो देता है। अब ऐसा ही एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर (Extra Marital Affair) की खबर उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले आई है। जहां पति को उसकी पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यहां एक जूनियर इंजीनियर को अपनी गर्लफ्रेंड को डोसा (Dosa) खिलाने ले जाना भारी पड़ गया। मौके पर ही पत्नी अपने भाई के साथ पहुंच गई। गुस्साई पत्नी ने मौके पर जमकर हंगामा किया और फिर मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया।
यह पूरा मामला यूपी के बांदा जिले का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकीय निर्माण निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर आनंद विश्वकर्मा मंगलवार की शाम अपनी प्रेमिका के साथ डोसा खाने गया था। दोनों डोसा ऑर्डर कर कार के अंदर बैठ गए। लेकिन डोसा के आते ही थोड़ी देर में जेई की पत्नी अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई।
पत्नी और साले को देखकर विश्वकर्मा घबरा गया। पति-पत्नी के बीच सड़क पर काफी बहस हुई। इस दौरान जेई की पत्नी ने उसकी प्रेमिका को भी खरीखोटी सुनाई। तब जेई के साले ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को थाने ले आई। वहां भी दोनों पक्षों के काफी नोकझोक हुई। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति देर रात तक दूसरी महिलाओं से फोन पर बात करता है। मना करने पर मारपीट और तलाक देने की धमकी देता है।
वहीं आनंद विश्वकर्मा की प्रेमिका ने पुलिस को पूछताछ में अतर्रा निवासी बताया। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने जेई की पत्नी पर करियर खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने जूनियर इंजीनियर और उसकी गर्लफ्रेंड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।