जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिये होगा आंदोलन, राजेश | #जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर अपडेट न्यूज़
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बैठक में हक के लिए भरी हुंकार
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बैठक में हक के लिए भरी हुंकार
जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले गुरुवार को शिक्षकों ने जोरदार हुंकार भरी। आह्वान किया कि एनपीएस कटौती का विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के लिए हमारा जो आंदोलन चल रहा है, वह अब रुकने वाला नहीं है । भले ही इसके लिए हम शिक्षकों को कीमत चुकानी पड़े। मंच की यह बैठक गुरुवार को जिले के सुजानगंज विकास खंड अंतर्गत सोनहिता में हुई। अध्यक्षता कर रहे सत्यप्रकाश मिश्रा व इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। इसके लिए अब हमें खुलकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। जब तक अपने हक के लिए हम लोग एकजुट नहीं होंगे, तो सरकार के कान में जूं नहीं रेंगेगा। अन्य शिक्षकों ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष में सहयोग का आस्वासन दिया।


बैठक के अंत मे राजेश कुमार उपाध्याय को अटेवा जौनपुर का नया जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। राजेश कुमार ने संगठन को भरोसा दिया कि जो दायित्व मुझे दिया गया है उसे बखूबी निभाऊँगा। ब्लाक अध्यक्ष रोहित सिंह ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों साथियों से आह्वान किया कि एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाल करायी जा सकती है। प्रदीप उपाध्याय, अरुण मिश्रा ने बताया कि एनपीएस में हमारा पैसा और बुढ़ापा असुरक्षित हैं। सभी उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में आह्वान किया कि एनपीएस का विरोध व पुरानी पेंशन बहाली के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में दलसिंगार यादव, शुभम यादव, अश्वनी पाल, विकास त्रिपाठी राजेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन इंदु प्रकाश यादव ने करते हुये उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।
AD

AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।