• Breaking News

    जौनपुर। शिकायतों का जल्द करें निस्तारण : स्नेहिका | #जौनपुर अपडेट न्यूज़

    जौनपुर  अपडेट न्यूज़ 
    मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानेदार  
    जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर कोतवाली में  11 वीं की छात्रा स्नेहिका गर्ग को एक दिन का थानेदार बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक  की कुर्सी पर  गुरुवार को  नई थानेदार के रूप में बैठी छात्रा को देखते ही फरियादी भी अचंभित थे । लेकिन थानेदार बनी छात्रा ने सभी फरियादियों की शिकायतों को बेहद ही गंभीरता से सुना ।  राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों के लिए मौके पर उपस्थित भू राजस्व अधिकारी, लेखपाल को  स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से वार्ता करके निस्तारण करने का निर्देश दिया।  छात्रा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि फरियादियों को निराश मत लौटने दे, शिकायतों का निराकरण जल्द करें। 
    उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत जौनपुर में भी महिलाओं को सशक्त करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल वाजिदपुर की 11 वीं की छात्रा स्नेहिका गर्ग  को थाना कोतवाली  का प्रभारी बनाया गया। स्नेहिका ने पहले पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की, फिर उसे  बखूबी सम्पादित किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्र, चौकी प्रभारी संतोष राय, चंदन कुमार समेत महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad