Jaunpur New Dm: नए डीएम मनीष कुमार ने संभाला कार्यभार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार की रात करीब नौ बजे कार्यभार ग्रहण लिया। देर रात पहुंचे डीएम सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिकारी से औपचारिक भेंट की। इसके बाद वह कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया। वर्ष 2011 बैच के आईएएस मनीष कुमार की बतौर डीएम यह दूसरी तैनाती है।शनिवार की रात शासन ने डीएम दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूट के कमिश्नर पद पर तैनाती दी थी।
उनकी जगह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष कुमार वर्मा को जौनपुर का डीएम नियुक्त किया था। मूल रुप से कुशीनगर के पडरौना निवासी मनीष कुमार इसके पहले कौशांबी में मई 2017 से सितंबर 2020 तक डीएम रहे। इससे पहले वह नोयडा विशेष प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक के पद पर तैनात रहे। वह मथुरा और प्रतापगढ़ में सीडीओ भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त रामप्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों ने नवागत डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।