• Breaking News

    Jaunpur News: प्रदेश की खुशहाली व तरक्की सपा सरकार में ही संभवः लकी यादव - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। नगर स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान मल्हनी से नवनिर्वाचित विधायक लकी यादव ने कहा कि आज केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस सरकार के वादों से लोगों ने बड़ी उम्मीदें लगा रखी थी लेकिन आज सभी नौजवान, छात्र, किसान, मझोले व्यापारी, कर्मचारी इस सरकार से दुखी है। प्रदेश में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान पर कानून थोपा जा रहा है।

    विपक्ष पर मुकदमे थोपे जा रहे हैं। जनता अब झूठ और दमन से उब चुकी है। समाजवादियों की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान व खुशहाली सपा सरकार में ही संभव है। पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व मंत्री केपी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने संगठन की मजबूती व किसानों के समर्थन में संघर्ष पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने सीमा पर आंदोलनरत 47 किसानों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसानों की मौत, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट है। सरकार किसानों से बात कर रास्ता निकाल नहीं पाई। अगर समय रहते वार्ता हो गया होता तो महीना पूरा किये आंदोलन में 47 किसानों की जिंदगी नहीं जाती। समाजवादी पार्टी किसानों के लिये लड़ाई लड़ रही है। 

    इस मौके पर महासचिव हिसामुद्दीन, यशवंता यादव, पूनम मौर्या, राकेश मौर्या, पप्पू रघुवंशी, श्रवण जायसवाल, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, आरबी यादव, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्य आदि उपस्थित रहे।
    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad