• Breaking News

    Jaunpur News: डा.समर बहादुर बने टीडी कालेज के नए प्राचार्य - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय (टीडी कालेज) के 15 वें प्राचार्य के रूप में शुक्रवार को डा.समर बहादुर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य डा.सरोज सिंह से कार्यभार लिया। इसके बाद बलरामपुर सभागार में नए प्राचार्य के स्वागत व पुराने की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक डा.अशोक सिंह, बीएचयू के प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, तिलकधारी सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष डा.विजय कुमार सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डा.सत्यप्रकाश सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष राजीव प्रकाश सिंह, डा.राजीव रतन सिंह, डा.हरिओम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

    डा.समर बहादुर सिंह ने स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है। श्री सिंह ने तीन अक्टूबर 1988 को टीडी कालेज के शिक्षक-शिक्षा संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवा शुरू की। वर्ष 1998 में एसोसिएट प्रोफेसर, 2007 में शिक्षक-शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष बने। 1996 से 2007 तक टीडी कालेज में अनुशास्ता मंडल सदस्य, 2007-2015 तक अनुशास्ता मंडल के चीफ प्राक्टर रहे। 2007 में टीडी कालेज में रोवर्स-रेजर प्रभारी व जिला मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड रहे। वर्ष 2009-10 में जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2016 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 2020 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीएचडी निदेशक व शिक्षक-शिक्षा संकाय के डीन बनाए गए। अब तक इनकी 10 पुस्तकें पाठ्यक्रम में चल रही हैं। इसके साथ ही नेशनल जर्नल में 80 रिसर्च पेपर व इनके निर्देशन में 25 पीएचडी हो चुकी है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad