• Breaking News

    Jaunpur News: ओवैसी का पूर्वांचल दौरा कल, वाराणसी के साथ जौनपुर व आजमगढ़ में करेंगे कार्यकर्ता बैठक -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर । उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी अपने दल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)को विस्तार देने के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा को मजबूती देने के बड़े अभियान में लगे हैं। असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ व जौनपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। 

    जनभागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर छोटे-छोटे दलों को एक करने में लगे हैं। उनके साथ औवैसी के साथ भीम आर्मी पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर खुलकर आ गए हैं।

    हैदराबाद से लगातार चार बार से सांसद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में पांच विधानसभा सीट जीतने के बान बिहार बार्डर से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजरे गड़ा दी हैं। उनको यहां पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर का भी साथ मिल रहा है। 

    विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लगे असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ व जौनपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। वह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी से ओम प्रकाश राजभर के गांव जाएंगे। उनका गांव फतेहपुर खौदा वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है। 

    वाराणसी एयरपोर्ट पर ओवैसी का स्वागत एसबीएसपी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उनके बेटे अरुण राजभर करेंगे। राजभर के गांव में ओवैसी अरुण राजभर की बड़ी दादी की तेरहवीं में शामिल होंगे और उनकी श्रद्धांजलि देंगे।

    एसबीएसपी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया दोनों नेता 12 जनवरी को वाराणसी में बैठक कर रहे हैं। हमने जनसभा के लिए जिला प्रशासन को एक आवेदन दिया है, अगर हमें अनुमति नहीं दी जाती है तो दोनों नेता चाय पर एक छोटी सभा करेंगे। 

    यह चाय पर चर्चा जैसा होगा और हम वाराणसी और बाद में आजमगढ़ और रामपुर सहित अन्य जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

    औवैसी इसके बाद आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। आजमगढ़ अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है और यहां पर मुस्लिम व ओबीसी बड़ा वोटबैंक है। 

    असदुद्दीन ओवैसी इस दौरान आजमगढ़ के दीदारगंज में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से वार्ता करने के साथ योजना भी बनाएंगे। इसके बाद ओवैसी जौनपुर जाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सभी घटक दलों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। तीन जिलों में कार्यक्रम के बाद ओवैसी रात में हैदराबाद लौटेंगे।

    Ad

    AD









    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad