• Breaking News

    Jaunpur News: दो वर्गों में मारपीट सात घायल, आठ गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा कलां गांव में सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक चलाने मना करने पर कहासुनी के बाद दो वर्गों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले जिसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    क्षेत्र के ढंढ़वारा कला गांव में सोमवार की शाम एक युवक तेज रफ्तार से बाइक से गुजर रहा था। बाइक सवार युवक डॉ. आसिफ़ के घर के पास पहुंचा था तभी बस्ती के कुछ लोगों ने बाइक रोक कर धीमी गति से चलने को कहा। इसी बात को लेकर बाइक सवार युवक और वहां जुटे लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान लोगों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी बाइक सवार युवक की बस्ती के लोगों को हुई तो गुस्साए लोग दूसरे पक्ष के लोगों के घर पहुंच गए। 

    दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सोहन राजभर (28), रमेश राजभर (28), विकास राजभर(26), रमेश कुमार (27), प्रवेश (25) और दूसरे पक्ष से शाहनवाज (33), तनवीर (20) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार का कहना है कि मारपीट में दोनों पक्षों को चोट आई है। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आठ को गिरफ्तार किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad