Jaunpur News: सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में डीएम की लेखपाल पर सख्त कार्रवाई, किया निलंबित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लापरवाही करने पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल कई दिनों से अपने काम में लापरवाह दिख रहा था। इस बार मछलीशहर तहसील में कार्रवाई हुई है। आरोप है कि दबंगों से मिलकर लेखपाल ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करा रहा था। लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी संजय पुत्र फक्कड़ ने ग्राम सभा में घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर शौचालय और रसोई का निर्माण कर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर अफसरों ने कई बार कब्जा हटवाने का निर्देश दिया, लेकिन हलका लेखपाल ने न इसमें कोई रुचि दिखाई और न ही कोई अन्य कार्रवाई की।
इसे लापरवाही और कब्जा धारक से मिलीभगत मानते हुए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की रिपोर्ट के बाद डीएम ने लेखपाल संजय कुमार के निलंबन की कार्रवाई की। इससे पहले मंगलवार को केराकत तहसील में वरासत के दर्जनों मामले महीनों तक लंबित रखने पर सेनापुर के लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।