• Breaking News

    Jaunpur News: चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    केराकत, जौनपुर। केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेन्ट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मानवेन्द्र सिंह सुमन पीजी कालेज की डायरेक्टर डा. सुमन यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

    उद्घाटन मैच मुगलसराय की रेडमैक्स स्पोर्टिंग क्लब और जौनपुर की शीराजे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टाई ब्रेकर के सहारे मुगलसराय की रेडमैक्स स्पोर्टिंग क्लब ने जौनपुर की शीराजे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब को हराकर 5-3 के गोलान्तर से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी मुगलसराय के बलवीर कौशल को पत्रकार आरिफ अंसारी ने दिया। 
                                                       

    दोनों टीमों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मैच का दोनों हाफ गोलरहित रहा। निर्णायक संतराम ने टाई ब्रेकर का निर्णय लिया, जिसमें मुगलसराय 5-3 गोल के अन्तर से विजयी रही। उद्घाटन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना साहू व डा. उर्मिला गुप्ता रहीं। इस दौरान अतिथियों को तेजस न्यूज एजेन्सी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 

    स्वागत संस्थापक दूधनाथ यादव, एकेडमी के अध्यक्ष पत्रकार राजेश साहू ‘राजू’, विनोद साहू, सुशील सोनकर आदि ने किया। संचालन विरेन्द्र यादव वीरू ने किया। मैच रेफरी मास्टर संतराम निषाद रहे। इस अवसर पर रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad