• Breaking News

    Jaunpur News: जानकारी से हार्ट अटैक पीड़ित व्यक्ति की बच सकती है जानः डा. जयेश- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। त्रिभुवन सिंह मेमोरियल अस्पताल और पांडुचेरी की संस्था कटलेस्ट हेल्थ केयर कंस्टेंसी के संयुक्त तत्वावधान में रबर के पुतलों को मानव शरीर का माध्यम बनाकर पुतलों के माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में सजीव चित्रण किया गया।

    अस्पताल के चेयरमैन डा. जयेश सिंह एवं निदेशक डा. स्पृहा सिंह के निर्देशन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। इस मौके पर कटलेस्ट हेल्थ केयर कंस्टेंसी से आए प्रशिक्षकों ने अस्पताल के समस्त स्टाफ को लाइफ सपोर्ट के बारे में बताया। साथ ही डा. जयेश सिंह ने कहा कि बेसिक लाइफ सपोर्ट में प्रशिक्षण का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अचानक हुए हार्ट अटैक एवं बेहोशी में तुरंत प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा लाइव सपोर्ट दिया जाय तो 10 प्रतिशत व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। 

    निदेशक डा. स्पृहा सिंह ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण से पैरामेडिकल स्टाफ हृदय रोग एवं हार्ट अटैक की आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने में सहायक हो सकती है। यदि प्रशिक्षकों द्वारा सही ढंग से प्रशिक्षण लिया जाय तो हार्ट से संबंधित आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति को बचाया जा सकता है। 

    इस दौरान प्रशिक्षक डा. रफी, डा. आयुष व डा. यासमीन ने आपसी सहभागिता से प्रशिक्षण शिविर लगाकर हास्पिटल के पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर डा. आशीष सिंह, डा. उदय सिंह, राजेश सिंह, आशीष शुक्ला, वीर सिंह, राधेश्याम, मनीष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में नितेश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Ad

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad