Jaunpur News: शादी से मना किया तो लड़की के घर पर की मारपीट, चार घायल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
मुंगराबादशाहपुर। शादी करने से मना करने पर मनबढ़ों ने लड़की के घर पर धावा बोल दिया। लाठी डंडे से पिटाई कर चार कर महिला समेत चार को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि चार लोग बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी की बात प्रयागराज के हंडिया में चल रही थी। बाद में लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तमतमाए लड़का पक्ष के छह की संख्या में लोग बोलेरो से शुक्रवार को दिन में 11 बजे लड़की के गांव पहुंच गए। शादी न करने की वजह पूछी और लड़की पक्ष पर हमला बोल दिया। सबको लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो सवार फरार होने लगे। गांव के लोगो ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । शेष सभी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे इलाज कराया
गया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।