Jaunpur News: देश का अन्नदाता किसान भष्ट्र सरकार से दुखी - Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गिरधरपुर में आयोजित संगठन सृजन व किसान सम्मेलन मे संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का मालिकाना हक छिन जाएगा और इस कानून से पूजीपतियों को लाभ पहुचाने का काम किया जा रहा है। किसानों को फसलों के पैदावार का उचित दाम नहीं मिलेगा। देश का अन्नदाता किसान इस सरकार से काफी बेहद दुखी है ।अत्याचारी सरकार किसानों की आवाज दबाने में जुटी है ।
उन्होंने कहा कि देश का गांव खेत खलियान अन्नदाता मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा। कृषि आंदोलन में काले कानून को लेकर 123 किसान शहादत दे चुके हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं है। वह किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। इस किसान कानून का विरोध जारी रहेगा चाहे जितनी बार हम को जेल जाना पड़े।
कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी ने जोर दिया है। गांव से संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि 8123 ग्राम पंचायत में संगठन का गठन करिए और उस प्रक्रिया के तहत संगठन को मजबूत करिए।
पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि आज चाहे किसान हो या नेता हो, सामाजिक कार्यकर्ता हो जो भी वर्तमान सरकार के खिलाफ बोलता है वह जेल जाना होता है। एआईएमआईएम के चीफ अवसुद्दीन ओवैसी तेलंगाना में महक 11 सीटों पर चुनाव लडते है। यह भाजपा के डमी पार्टी के रूम में लगे है। भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रदेशों में लड़ते है। उन्होंने कहा कि मायावती कभी भाजपा के खिलाफ नहीं बोलती है।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि किसान जब भूखे मर रहे थे ,इंदिरा गांधी ने उन्हें उबारा था, किसानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। आज किसानों के साथ ही अत्याचार किया जा रहा है। अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने में कांग्रेस व किसानों की प्रमुख भूमिका थी ।तब आरएसएस और भाजपा का कोई अता पता तक नहीं था। आज यह पूजी पतियों की सरकार हो गई है।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवब्रत मिश्रा,जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, राकेश मिश्रा, इंद्रमणि दुबे , दयाराम यादव, मंगला गुरु,अनिल अस्थाना, सौरभ शुक्ला, महमूद अंसारी ,चंद्रकेश प्रजापति, जियालाल यादव, राकेश विश्वकर्मा, बंसीधर शर्मा,श्रेया यादव,जित्तुलाल यादव मौजूद रहे। संचालन युवा नेता सत्यवीर सिंह ने किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।