Jaunpur News: रिश्वत लेते लेखपाल को एण्टी करप्शन टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
पराऊगंज, जौनपुर। वाराणसी की एंटी करप्शन की टीम ने केराकत तहसील के सोहनी गांव के लेखपाल को 18 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल एक व्यक्ति के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिये घूस मांगा था। लेखपाल के गिरफ्तार होते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित लेखपाल से रिपोर्ट लगवाने गया तो लेखपाल ने इसके एवज में बीस हजार रूपये रिश्वत की मांग किया लेकिन पीड़ित द्वारा मोलभाव किया गया तो लेखपाल 18 हजार रूपये में उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाने को तैयार हो गया। उसके बाद पीड़ित ने लेखपाल द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत छह जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी से किया। टीम ने बगैर समय गवाएं जाल बिछाकर केमिकल लगा नोट पीड़ित को दिया और पीड़ित ने रुपए देने के लिए लेखपाल से संपर्क किया तो उसने छातीडीह गांव में होना बताया।
पीड़ित ने वहाँ पहुँचकर लेखपाल को जैसे ही रुपये पकड़ाया एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा और पानी से हाथ धुलवाने पर हाथ लाल हो गया। तत्पश्चात लेखपाल को गिरफ्तार कर जलालपुर थाने लाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
Ad

AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।