• Breaking News

    Jaunpur News: वेब सीरीज तांडव को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कसा तंज, बोले- धर्म पर टिप्पणी गलत - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

     सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज तांडव पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जौनपुर पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भी इस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी व चित्रण सरासर गलत है। शिव व श्रीराम पर हुई टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। फिल्में समाज का आइना होती हैं और संदेश देने का काम करती हैं। 

    इसके पहले शहर के एक होटल में वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का मंगलवार को मुहूर्त हुआ। पं.  सुरेश पाठक और मृत्युंजय महराज ने विधि-विधान से पूजन कराया।

    मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रोड्यूसर सत्यजीत राय एवं विपुल राय, डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नायिका अंजना सिंह, गरिमा परिहार, मिथुन मधुकर, अवकाश यादव ने फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण किया।

    जगदीश नारायण राय ने कहा कि पूर्वांचल की धरती फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल है। खुशी की बात है कि जौनपुर की धरती से प्रोडक्शन हाउस शुरू हो रहा है। इससे कलाकारों को एक मंच मिलेगा, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी ने कहा कि फिल्म सामाजिक व पारिवारिक है।

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि ये फिल्म बढ़ते अपराध व सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात कर स्वस्थ समाज की तस्वीर को उभारने में अहम होगी। प्रोड्यूसर सत्यजीत राय ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन सलमान शेख ने किया।

    आभार विद्याधर राय विद्यार्थी ने जताया। इस मौके पर इस मौके पर प्रभावती पाल, प्रधानाचार्य विनोद राय, शिक्षक नेता रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद  राय मुन्ना, राजेश राय, डॉ. बृजेश यदुवंशी, सदानंद राय, पीयूष राय, मनोज राय, डॉ. बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad