• Breaking News

    जौनपुर, बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    नेवढ़िया/ जौनपुर । क्षेत्र के चकइंग्लिस छांगापुर गांव मे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    चकइंग्लिस छांगापुर गांव निवासी शेरू पटेल (26) पुत्र पारसनाथ का शव शुक्रवार सुबह साड़ी के फंदे से बंद कमरे में लटकते हुए मिला। पड़ोस के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

    जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना किसी ने गांव के प्रधान को दिया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में से शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान राजपति पाल ने बताया कि शेरू आर्थिक तंगी के चलते मनोरोगी हो गया था। 

    शेरू की शादी 3 वर्ष पहले मतापुर जौनपुर में हुई थी। शेरू क ी एक वर्ष की बेटी तनु और एक माह का बेटा है। आर्थिक तंगी के चलते पत्नी साधना छह महीने से मायके में थी और शेरू घर पर अकेला रहता था। पिता पारसनाथ रोजी रोटी के सिलसिले में भिवंडी रहते है। 

    मृतक के मां की चार वर्ष पहले ही मृत्यु हो गई थी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक घर में अकेले रहता था। पुलिस के पहुंचने पर शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad