• Breaking News

    #JaunpurNews: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़ 
    थानागद्दी (जौनपुर)
    केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी नाऊपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।घटना का कारण स्पष्ट नही हो सका। सोमवार के दोपहर में  नाऊपुर गांव निवासी सीतू पत्नी मनीष रावत 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  महिला को उल्टी होता देख हालत खराब होने  स्वजन आनन फानन में लेकर वाराणसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

    स्वजनों ने महिला के मायके मीरापुर बसही वाराणसी  वालो को  भी खबर  दे दिया ।इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। स्वजन महिला का शव लेकर वापस घर आ गए। सूचना पाकर केराकत  तहसीलदार रामसुधार ,इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह स्थानीय चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।शव को कब्जे में ले लिया।मृतिका के मायके वालो ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे के अनुसार पेट मे दर्द होने पर घर मे रखी कोई दवा खा ली थी जिसके बाद हालात बिगड़ गयी थी। घर वाले फिर लेकर अस्पताल चले गए। जहाँ उसकी मौत हो गयी।

    मायके व ससुराल वालो की सहमति से पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    महिला का विवाह सन 2013 में हुआ था। पति रोजी रोटी के चक्कर मे मुंबई रहता है।

    मृतका के पास एक बेटा वेदांत 5 वर्ष और एक बेटी लाली 3वर्ष  की है।स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad