• Breaking News

    #JaunpurUpdate: शाहगंज से अपहरण कर बालक की हत्या को लेकर सपा आक्रोशित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई गत दिवस शाहगंज के अयोध्या मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप लगभग 7 वर्षीय बालक अविषेक यादव का अपराधियों द्वारा अपहरण कर हत्या किये जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर पिता दीपचंद यादव से मिले।

    घटना की जानकारी लेते हुये विधायक ललई यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो जाता रहा है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सरकार से मांग है कि इस प्रकार की घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाय और एक महीने के अंदर अपराधियों को सजा मिल जाय। इससे समाज में फिर ऐसी घटना करने से लोग डरें। वहीं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज जिस तरह की घटना भाजपा सरकार में घट रही है, उससे लगता है कि सरकार पंगु हो गयी है। शासन-प्रसासन के रवैया से नये-नये अपराधी पैदा हो रहे हैं। इससे यही प्रतीक हो रहा कि अपराधियों के लिए रामराज्य साबित हो रही है। 

    भाजपा सरकार आज ऐसी घटना से तो अब अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से खौफ खा रहा है। सरकार से मांग है कि मृतक के परिवार को 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, विशाल यादव, राहुल यादव, जेपी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad