• Breaking News

    Nobita और Shizuka की होने वाली है शादी, फैंस ने ट्वीट कर पूछे मजेदार सवाल

    अगर आप कार्टून डोरेमोन (Doraemon) के फैन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जी हां! डोरेमोन (Doraemon) के कैरेक्टर नोबिता (Nobita) और शिजुका (Shizuka) की अब सच में शादी होने वाली है. भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्टून डोरेमोन (Doraemon) न केवल बच्चों का बल्कि बड़ों का भी पसंदीदा है. इसके सभी कैरेक्टर लोगों में खासा पॉपुलर हैं, चाहे बात नोबिता (Nobita), शिजुका (Shizuka) सुनियो (Suniyo) की करें या फिर जियान (Gian) की, दर्शकों के दिलों-दिमाग में ये कैरेक्टर बखूबी बसे हुए हैं.

    शिजुका को काफी पसंद करता है नोबिता

    अब ये बात डोरेमॉन के दर्शकों को बखूबी मालूम है कि नोबिता (Nobita) अपनी बचपन की दोस्त शिजुका को काफी पसंद करता है और कई एपिसोड में दोनों को पति-पत्नी के तौर पर भी दिखाया गया है. सीबीआई पिक्चर्स ने जैसे ही नोबिता-शिजुका की शादी से जुड़ी खबर लोगों के साथ शेयर की तो तुरंत ट्विटर पर नोबिता Nobita ट्रेंड करने लगा. 

    सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड

    इस ट्वीट के साथ फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं और लागातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'नोबिता आखिरकार शिजुका से शादी करने जा रहा है. अब डेकिसुगी कहां है?' एक और यूजर ने लिखा, 'जब ये फिल्म पर्दें पर रिलीज होगी तो मैं अपने बचपन को जियूंगी और मेरी आंखों में वाकई आंसू होंगे जब मैं नोबिता और शिजूका की शादी को देखूंगी.' देखिए कुछ और ट्विट्स

    स्टैंड बाय मी डोरेमोन 2' फिल्म में करेंगे शादी

    बता दें कि डोरेमोन की नई फिल्म 'स्टैंड बाय मी डोरेमोन 2' (Stand By Me Doraemon 2) जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसमें इसके मुख्य किरदार नोबिता और शिजुका (Shizuka) शादी करते हुए नजर आएंगे. 'स्टैंड बाय मी डोरेमोन 2' इसके पहले पार्ट का सीक्वल है, जो कि साल 2014 में रिलीज हुआ था. इसके पहले पार्ट में दिखाया गया था कि कैसे नोबिता और डोरेमोन की मुलाकात हुई थी और किस तरह उन्होंने अपनी जिंदगी को जिया था. वहीं, स्टैंड बाय मी डोरेमॉन 2 में नोबिता को शिजुका से शादी करते हुए दिखाया जाएगा. 

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad