गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर रैली और हिंसा के बाद Twitter ने 500 अकाउंट स्थगित किए
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद ट्विटर ने 500 अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने आगे कहा है कि इन अकाउंट्स पर लेबल भी लगाए गए हैं। इस कार्रवाई पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा, दुर्व्यवहार और धमकियों के लिए उसके प्लेटफॉर्म पर कोई जगह नहीं है।
ट्विटर ने कहा है कि कुछ अकाउंट को लेबल किया है। इन अकाउंट्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यदि किसी को कुछ आपत्तिजनक या भड़काऊ लगता है तो वह उस अकाउंट और ट्वीट के बारे में रिपोर्ट कर सकता है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों ने नए कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला था। ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई जिसमें 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मार्च के दौरान बैरिकोड तोड़े गए। 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद की गईं।
AD




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।