• Breaking News

    WhatsApp पर आया यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, देखते ही तुरंत करें डिलीट

    यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं और आपको तुरंत किसी मैसेज पर क्लिक करने की आदत है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। एंड्रॉयड यूजर्स को हमेशा हैकर्स के निशाने पर रहते हैं। कई बार हैकर्स आपके फोन में किसी एप के जरिए तो कई बार किसी मैसेज के जरिए पहुंचता है। अब WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो कि एक मैलवेयर है और इस मैसेज के साथ मिलने वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका फोन हैक भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस वायरल मैलवेयर के बारे में...

    WhatsApp पर लिंक के साथ एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। मैसेज में लिखा है कि इस एप को डाउनलोड करें और मोबाइल फोन जीतें (Download This application and Win Mobile Phone)। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी है जिस पर क्लिक करने पर गूगल प्ले-स्टोर जैसी एक फर्जी वेबसाइट खुलती है।

    एक तरह से हैकर्स ने स्पैम के लिए गूगल प्ले-स्टोर का एक क्लोन बनाया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स से Huawei Mobile एप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यहां भी एक खेल है और यह कि यह एप हुवावे का असली एप नहीं है।

    इस मैलवेयर मैसेज पर व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस मैसेज की आड़ में लोगों से हैकिंग हो सकती है और उन्हें पिशिंग मैसेज भेजे जा सकते हैं। हम इस डोमेन की शिकायत कर रहे हैं। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

    व्हाट्सएप ने कहा है कि इस मैसेज के साथ मिल रहे लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें। इसके अलावा मैसेज मिलते हैं उसे डिलीट और किसी को भी फॉरवर्ड करने की गलती ना करें। कंपनी ने कहा है कि पहली नजर में यह एडवेयर लग रहा है

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad