डेटिंग एप से महिला ने 16 युवकों को लूटा, वेब सीरीज से सीखा अपराध का तरीका
पुणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप डेटिंग एप से दूरी बनाना शुरू कर देंगे। पुणे में एक डेटिंग एप के सहारे एक महिला ने 16 लोगों को लूटा है। महिला डेटिंग एप के सहारे लड़कों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उन्हें बेहोशी वाला ड्रिंक पिला देती थी।
इसके बाद घर में रखा कीमती सामान गायब कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने नेटफ्लिक्स में एक सीरीज देखने के बाद इस तरह के अपराध को अंजाम दिया है। एक शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला को गिरफ्तार किया।
महिला की पहचान सयाली उर्फ शिखा देवेंद्र काले (27) के तौर पर हुई। महिला ने जिन युवकों को अपना शिकार बनाया वो पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ जिले के रहने वाले थे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि महिला डेटिंग एप के जरिए लोगों को ठगती थी। डेटिंग एप के जरिए महिला युवकों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उनसे मुलाकात करती थी।
इस दौरान महिला युवकों को बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर लड़कों को बेहोश कर उनके घर में रखा कीमती सामान, मोबाइल, ज्वेलरी और पैसे लेकर गायब हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां अक्सर बीमार रहती थीं डॉक्टर्स ने उन्हें सुलाने के लिए अल्प्राजोम नाम की दावा दी थी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने खुद को लेस्बियन बताते हुए कुछ लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। बेहोश करने के बाद महिला पीड़ितों के मोबाइल से एप डिलीट कर देती थी, ताकि उसे पकड़ा ना सके। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए कई फेक अकाउंट्स बनाए।
जैसे ही महिला ने एक डमी ब्यॉयफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर पहुंची और ड्रिंक पिलाने का प्रयास किया, वैसे ही पुलिस ने वहां छापा मारकर महिला को पकड़ लिया। महिला के पास से 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। महिला ने बताया कि वो कॉल सेंटर में काम करती थी और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी।
सयाली के परिवार में उसकी मां और भाई है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसने ये तरीका अपनाया।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।