• Breaking News

    बजट 2021: मोबाइल, चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे महंगे, सोना-चांदी, लोहा, स्टील होंगे सस्ते, देखिए पूरी लिस्ट

     बजट 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट लोकसभा में पेश कर दिया। कोरोना काल के बाद पेश किए गए इस पहले बजट पर पूरे देश और हर सेक्टर से जुड़े लोगों की नजर रही। सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया, वहीं इनकम टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया। वहीं आयात शुल्क को लेकर कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक, लोहा, स्टील, तांबा, चमड़े के बने उत्पाद और सोना चांदी सस्ते होंगे। वहीं मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होंगे। स्टील पर अब 7.5 फीसदी शुल्क लगेगा। साथ ही, वित्त मंत्री ने कहा, वर्तमान में सोलर के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए, हम सोलर इनवर्टरों पर शुल्क को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा।

    एक अन्य अहम ऐलान में वित्त मंत्री ने कहा, छोटे करदाताओं के लिए मैं एक विवाद समाधान समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं जो पार्दर्शिता सुनिश्चित करेगी। 50 लाख रुपये तक की कर योग्य आय वाले और 10 लाख रुपये तक की विवादित आय वाले लोग समिति के पास जा सकते हैं। वहीं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और प्रवासी मज़दूरों के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस पर बिल्डिंग और कंस्ट्रक्टर ​श्रमिकों और अन्य श्रमिकों के बारे में जरूरी जान​कारियां इकट्ठी की जाएंगी। 75 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का टैक्स कम किया गया है। उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करने में छूट दी जाएगी।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad