• Breaking News

    टीकाकरण का दूसरा चरण: 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को कल से लगेगा टीका, दिशानिर्देश जारी

    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने रविवार को कोविन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को खुराकों की संख्या, टीकाकरण स्लॉट आति के बारे में बताया गया है। केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों की सरकारें लोगों को दिए जाने वाले टीकों की खुराकों की संख्या तय कर सकेंगी। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा।

    टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को कोविन 2.0 प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्मार्टफोन के जरिए कोविन पर लॉगिन कर सकते हैं। इसमें अधिकतम परिवार के चार सदस्यों का नाम भरा जा सकता है। बता दें कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करके 1.0 से 2.0 किया गया है। कोविन एप को कोरोना वैक्सीन से जुड़े रिकॉर्ड रखने लिए बनाया गया है। यह एप जीपीएस सुविधा से लैस है। लाभार्थी टीकाकरण की तारीख और दिन अपनी सुविधानुसार चुन सकेंगे।

    केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि 60 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति एक मार्च से सरकारी केंद्रों में निशुल्क और कुछ निजी अस्पतालों में 250 प्रति खुराक शुल्क देकर अपना टीकाकरण करा सकेगा।  कोविन एप के अलावा आरोग्य सेतु एप के मध्यम से भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा सकेगा। ऐसा भी प्रावधान होगा कि लाभार्थी सत्र स्थलों पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

    केंद्र सरकार ने कहा कि टीकाकरण का अगला चरण कल से शुरू हो जाएगा। यह सुबह नौ बजे शुरू होगा और नागरिक कोविन 2.0 पोर्टल या अन्य एप का उपयोग करते हुए किसी भी समय, कहीं भी टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। कोविड-19 टीका प्रबंधन के अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने कहा कि योग्य लाभार्थी एक मार्च से खुद ही कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करा सकेंगे। सोमवार से 10 हजार सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीका लगाया जाएगा। 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad