• Breaking News

    जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत | - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जलालपुर, जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-वाराणसी सीमा पर ट्रक-पिकअप में जोरदार भिड़ंत में मंगलवार की सुबह 7 लोगों की मौत हो गयी। 
    घटनास्थल से धमाके जैसी आवाज सुन लोग मौके पर पहुँच गए और स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य में जुट गए। पिकअप में 17 लोग सवार थे जो वाराणसी के मणिकर्णिका घाट से एक बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार कर वापस लौट रहे थे। 

    घटना की सूचना उनके परिवारीजनों को मिली तो वो दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं जिनसे वाराणसी में भर्ती कराया गया है जहाँ 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
     
    बताते हैं कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 112 वर्ष बुजुर्ग धनदेई देवी पत्नी जोखन यादव की मौत हो गई थी। उनके कोई पुत्र नहीं था। उनका दाह संस्कार करने उनके दामाद लक्ष्मी शंकर यादव अपने गांव के 17 लोगों के साथ वाराणसी दाह संस्कार कर सभी पिकअप वाहन में सवार होकर घर को लौट रहे थे। जैसे ही इनका पिकअप जौनपुर सीमा में घुसा उसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। 

    भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों अमर बहादुर यादव (58 वर्ष), राम सिंगार यादव (38 वर्ष), मुन्नीलाल (38 पुत्र), इंद्रजीत यादव (48 वर्ष), कमला प्रसाद यादव (60 वर्ष), रामकुमार (65 वर्ष), राय बहादुर की मौत हो गयी जबकि 2 लोग गंभीर और 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और बचाव कर्मी जुड़ गयी। जौनपुर के एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को पिंडरा और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

    घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्तियों का इलाज जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी जौनपुर एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल- चाल जाना गया तथा  बेहतर इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया। 

    घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर गांव से मृतक के परिजन व संबंधित लोग अस्पताल में पहुंच गए हैं।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad