• Breaking News

    70 रुपये लीटर पेट्रोल बेच रहा नेपाल, शुरू हुई तस्करी, खरीद भारत से फिर वहां सस्ता क्यों?

    देश में डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर ऐसे राज्यों पर अलग दिख रहा है, जिनकी सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। इन राज्यों में नेपाल से भारत में पेट्रोल की तस्करी शुरू हो गई है। बता दें कि नेपाल में पेट्रोल यहां से करीब 22 रुपये सस्ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में लोग पेट्रोल की तस्करी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवानों ने ऐसे कुछ लोगों को पकड़ा भी है। 

    दरअसल, यह खेल इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि नेपाल में भारत के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है। बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं। बता दें कि अररिया में पेट्रोल की कीमत इस समय 93.50 रुपये प्रति लीटर है वहीं, नेपाल में यह 70.62 रुपये है। एक सवाल यह है कि नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है, ऐसे में वहां पर पेट्रोल सस्ता क्यों है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

    नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है। दोनों देशों के बीच हुई एक पुरानी संधि के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) नेपाल के लिए खाड़ी देशों से पेट्कोन का आयात करता है। नेपाल को यह पेट्रोल खरीद मूल्य पर बेचा जाता है और केवल रिफाइनरी शुल्क लिया जाता है। यही वजह है कि नेपाल में यहां के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है और बढ़ते दामों की वजह से इसकी तस्करी नेपाल से शुरू हो गई है।

    वहीं, नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि नेपाल से पेट्रोल की तस्करी शुरू हो जाने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल की बिक्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, अब इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी सख्त कर दी गई है। किशनगंज जिले में स्थानीय पुलिस भी पैट्रोलिंग में एसएसबी की सहायता कर रही है।

    बिहार के कई ऐसे इलाके हैं जहां गलियों-पगडंडियों के रास्ते लोग आसानी से सीमा पार कर लेते हैं। नेपाल से अवैध तरीके से खरीद कर लाया गया पेट्रोल छोटे विक्रेताओं को यहां के मुकाबले कम कीमत पर बेचा जा रहा है। बता दें कि देश में एक सप्ताह से अधिक समय से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रतिलीटर पर पहुंच गई है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad