जौनपुरः हिरासत में युवक की मौत पर बक्शा एसओ और एसओजी टीम पर हत्या व लूट का मुकदमा
Jaunpur Update News
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में बक्शा एसओ और एसओजी टीम पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में देर शाम एसओजी टीम, बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह और हमराही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ। मृतक के बड़े भाई अजय यादव की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
एफआईआर की प्रति मिलने के बाद शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम चार बजे चक्काजाम खत्म करने के बाद परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पर पहुंच गए। एफआईआर की प्रति देने की मांग को लेकर वह मोर्चरी के बाहर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक मुकदमे की प्रति नहीं मिलती वह शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव सहित तमाम सपा नेता मौके पर पहुंच गए। डीएम-एसपी ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। शाम साढ़े सात बजे मृतक के पिता तिलकधारी यादव भी मुंबई से जौनपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में वार्ता हुई। रात करीब आठ बजे पुलिस अफसरों ने व्हाट्सएप पर मुकदमे की प्रति मंगाकर दिखाया, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।