जौनपुर। रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से ननिहाल में छात्रा की मौत
Jaunpur Update News
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव की घटना थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी फतेबहादुर मौर्य की भांजी 19 वर्षीया काजल पुत्री कुलदीप मौर्य निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ छत पर बैठे परिजनों को खाना परोसने के लिए जैसे ही नीचे उतरी गोली चलने की आवाज सुनकर आनन फानन में परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल पड़ी थी। उसे लोगो ने तत्काल सीएचसी बदलापुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली छात्रा के सीने के मध्य लगी थी। मृतका राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक सिंह व बदलापुर के एसआई प्रेमशंकर सिंह सीएचसी पहुंच गये। मृतका काजल के मामा फतेबहादुर का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य छत पर बैठे थे। छात्रा की बड़ी बहन ऋचा मौर्य व मौसेरा भाई धर्मेद्र मौके पर था। तेज आवाज सुनकर परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल बेहोश पड़ी थी। गोली किसने मारी इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
AD




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।