• Breaking News

    फिर लग सकता है नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या कहा मंत्री ने

    महाराष्ट्र

     Night Curfew Again: क्या महाराष्ट्र के कोरोना प्रभावित जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है? उद्धव ठाकरे सराकर में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान में इसके संकेत दिए हैं। विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसे जिलों में बढ़ते COVID19 मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार इन जिलों में रात कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। इस पर फैसला लेने के लिए जल्द मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। बता दें, महाराष्ट्र के इन जिलों में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़े हैं। मुंबई में भी मुंबई महानगरपालिका ने सख्ती शुरू कर दी है। बीती रात कुछ रेस्त्रां और क्लब पर छापे मारे गए जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था।

    हैरान करने वाला दावा, भारत में कोरोना के 5000 वैरिएंट सामने आए

    देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने अपने ताजा अध्ययन में एक और चिंताजनक खुलासा किया है। विज्ञानियों ने बताया है कि भारत में कोरोना के 5000 से अधिक स्वरूप यानी वैरिएंट पाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि महामारी के दौरान ये नए वैरिएंट कैसे विकसित हुए। साथ ही एक बार फिर बताया गया है कि मास्क और दो गज की शारीरिक दूरी ही वायरस के प्रसार को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। अध्ययन में बताया गया है कि कोई भी वायरस प्राकृतिक तौर पर म्यूटेट करते हैं यानी अपनी संरचना में बदलाव करते हैं। आमतौर पर वायरस में महीने में एक या दो बदलाव होता है। कोरोना वायरस में भी ऐसा हो रहा है। यह अध्ययन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के विज्ञानियों ने किया है। अध्ययन रिपोर्ट की प्रमुख लेखिका डॉ. सुरभि श्रीवास्तव हैं। पढ़िए अध्ययन से जुड़ी बड़ी बातें

    अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक नया स्वरूप ए3आई था, जिसके धीमे प्रसार की बात कही गई थी। दुनियाभर में सबसे तेजी से वायरस का ए2ए वैरिएंट फैला। हाल ही में कई देशों में पाए गए Coronavirus के नए स्वरूप ने इसलिए चिंता बढ़ा दी थी, क्योंकि इसके स्पाइक प्रोटीन में बदलाव हुआ, जिससे चिपक कर वायरस मानव कोशिकाओं में पहुंचा।.

    • Coronavirus के जिस स्वरूप के स्पाइक प्रोटीन में बदलाव होता है वह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (बीमारियों से लड़ने की क्षमता) की पकड़ में नहीं आते और व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने का खतरा रहता है।
    • जिन देशों में Coronavirus के नए वैरिएंट से तेजी से संक्रमण फैला है, उसकी वजह यही है कि उनके स्पाइक प्रोटीन की संरचना में बदलाव हुआ था।
    • रिपोर्ट के माध्यम से एक बार फिर बताया गया है कि टीकों का विकास और टीकाकरण आशाजनक है, लेकिन वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमें मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे उपाय भी जारी रखने होंगे।
    • AD

      AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad