गांव के तीन युवकों ने किशोरी के साथ जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म
Jaunpur Update News
अलीगढ़। अभी भी रेप की घटनाये कम होने का नाम ही नहीं ले रही है लगता हो मानो उत्तर प्रदेश में कानून का खौफ खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र में घर से गोबर डालने गई किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बलात्कार करने वाले तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म आरोपी फरार हैं जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह 9:00 बजे गोबर डालने गई किशोरी को तीन युवक सरसो के खेत में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों से पहले ही तीनों युवक भाग गये। पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों के साथ आकर सीओ विकास कुमार को जानकारी देकर थाने मे तहरीर दी।
दरअसल अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी अपने घर से गोबर डालने के लिये गई थी। किशोरी जब गोबर डालकर रास्ते के सहारे लौटकर अपने घर वापस आ रही थी। उसी दौरान गांव के रहने वाले तीन युवक पहले से ही रास्ते पर घात लगाकर खड़े हुए थे। जैसे ही किशोरी इन युवकों के नजदीक पहुची।
उसी दौरान तीनों युवक किशोरी को जबरन रास्ते से उठाकर अपने साथ खेत मे खडी सरसों की फसल में ले गए। जिसके बाद सरसों के खेत में युवकों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। बलात्कार की शिकार हुई किशोरी की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तो वहीं बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले युवक लोगों को आता देख मौके से भाग गए।
AD

AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।