• Breaking News

    दिल्ली पुलिस द्वारा सीमाओं पर बाड़ेबंदी पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल?

     किसानों ने ट्रैक्‍टर रैली के दौरान जो हुड़दंग किया और लालकिले पर अपना झंडा फहराया, उसकी सभी ने आलोचना की। अब किसानों ने 6 फरवरी को चक्‍का जाम करने की घोषणा की है। ऐसे में दिल्‍ली की सीमाओं पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कई इंतजाम किए हैं। इस बीच

    दरअसल, पुलिस ने दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बाड़ेबंदी की है। इसको लेकर पहले कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- 'प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?' उन्‍होंने इस पोस्‍ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो गाजीपुर बॉर्डर का है और इसमें बाड़ेबंदी के पीछे सुरक्षाबलों के जवान खड़े नजर आ रहे हैं।

    इसके अलावा दिल्‍ली की अलग-अलग सीमाओं पर भी उपद्रवियों को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। हाल ही में एक प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला कर दिया था। इसके अलावा ट्रैक्‍टर रैली के दौरान पत्‍थरबाजी और पुलिसवालों की पिटाई करने के लिए काफी दृश्‍य सामने आए थे। काफी पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हुए, जिनका हाल जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी अस्‍पताल पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों के परिवारवालों ने भी हाल ही में विरोध प्रदर्शन किया था।

    दिल्‍ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं, ताकि उपद्रवी शांति व्‍यवस्‍था को भंग न कर सकें।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad