जौनपुर। रिटायर्ड बीडीओ की हत्या करने जा रहे दो शूटर समेत चार गिरफ्तार
Jaunpur Update News
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात सिपाह तिराहे के पास रोडवेज बस से दो शूटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश रिटायर्ड बीडीओ और उनकी पत्नी की हत्या करने के लिए गाजीपुर के जमानिया जा रहे थे। शूटरों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या के लिए उन्हें दस लाख की सुपारी दी गई थी।
एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी रामजनम यादव शहर में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश रोडवेज बस से किसी की हत्या करने गाजीपुर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने सिपाह तिराहे पर बस रोककर चेकिंग की और उसमें सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक बदमाश आनंद सिंह ने बताया कि उसके पिता तीन भाई हैं।
बड़े पिता बीडीओ पद से रिटायर हैं। उन्हें कोई संतान नहीं है। उनके हिस्से में आठ एकड़ जमीन है जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है उसे वह गांव के सुमंत सिंह को बेचने वाले हैं। इसके अलावा करीब 50-60 लाख का मकान है जिसे वह अपने साले को देना चाह रहे हैं। इसी से उसने बड़े पिता व बड़ी मां की हत्या की योजना अपने साथी दीपक सिंह के साथ बनाई । दीपक ने ही दस लाख में दो शूटरों को तैयार किया था। जिन्हें हत्या के बाद पैसा देना था। आनंद और दीपक दोनों शूटरों को लेकर जौनपुर से जमानिया जा रहे थे।
पुलिस ने शूटर शुभम सिंह उर्फ रजनीश सिंह निवासी कोतवालपुर थाना जलालपुर, सुरेंद्र यादव उर्फ राजित उर्फ रंजीत यादव उर्फ लंबू निवासी राजेपुर थाना जलालपुर, दीपक सिंह उर्फ जंगबहादुर सिंह निवासी मनहन थाना जलालपुर और आनंद कुमार सिंह निवासी सराय थाना रामगढ़ जनपद कैमूर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। लंबू और शुभम के खिलाफ जलालपुर और शहर कोतवाली में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।