जिस दुष्कर्मी की वजह से मुख्यमंत्री को छोड़नी पड़ी थी कुर्सी, दो दशक बाद आया पुलिस की गिरफ्त में
ओडिशा में हुए सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो दशक बाद गिरफ्तार किया है। ओडिशा में एक आईएफएस अधिकारी की पत्नी से हुए सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र में पकड़ लिया गया। इस मामले के कारण ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री जे बी पटनायक को 1999 में इस्तीफा देना पड़ा था।
आरोपी को पकड़ने को ऑपरेशन चलाया
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस सारंगी ने सोमवार को बताया कि बिबेकानंद बिस्वाल उर्फ बिबन को महाराष्ट्र के लोनावला में आम्बी घाटी से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिबन वहां जालंधर स्वैन की फर्जी पहचान के साथ प्लमर (नलसाज) के रूप में काम कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन महीने पहले ‘ऑपरेशन साइलेंट वाइपर’ शुरू किया गया था, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।
दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था...
इस सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद राज्य भर में लोगों की व्यापक नाराजगी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन लोग आरोपी हैं, जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और दोषी ठहराया गया था, लेकिन बिबन दो दशक से अधिक समय से फरार था।
एक दोषी की हो चुकी है मौत
मामले के एक दोषी प्रदीप साहू उर्फ पाडिया की पिछले साल फरवरी में यहां कैपिटल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में सबसे पहले 15 जनवरी, 1999 को पाडिया को गिरफ्तार किया गया था। खुर्दा जिला सत्र न्यायाधीश ने 2002 में उसे एवं टूना मोहंती को दोषी ठहराया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई दी। उच्च न्यायालय ने इस फैसले को बरकरार रखा था।
इन तीनोंदोषियों ने 1999 में नौ-10 जनवरी की रात में बारंगा के निकट महिला की कार रोक ली थी और उससे सामूहिक बलात्कार किया था। महिला अपने एक पत्रकार मित्र के साथ कार से कटक जा रही थी। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
पीड़िता ने आरोपी मृत्युदंड देने की मांग की
सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब बिबन को सीबीआई को सौंपेगी, जो उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। महिला ने मुख्य आरोपी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।